Shraddha Kapoor Lata Mangeshkar: बॉलीवुड इंडस्ट्री और म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी खास कनेक्शन है। जहां बॉलीवुड में ऐसे मशहूर कलाकार है जो दुनिया पर राज करते हैं तो वही म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसे गायक हैं, जिनकी आवाज में लोगों के दिलों पर कब्जा किया हुआ है।
लेकिन आज हम आपको लता मंगेशकर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज हम आपको लता मंगेशकर के जीवन के बारे में नहीं बल्कि यह बताएंगे कि श्रद्धा कपूर के साथ में उनका क्या खास रिश्ता था।
श्रद्धा कपूर हैं लता मांगेशकर की नातिन?
श्रद्धा कपूर के बारे में यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उनका और लता मंगेशकर का एक बहुत ही गहरा रिश्ता हुआ करता था। शायद ही लोगों को पता होगा कि श्रद्धा कपूर और लता मंगेशकर दोनों रिश्तेदार थे। श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर की कजिन यानी की श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर, लता मंगेशकर की भतीजी मानी जाती हैं। इस हिसाब से श्रद्धा कपूर भी लता मंगेशकर की नातिन लगती हैं।
Read More: EXIM Bank MT Vacancy 2026: EXIM बैंक में 40 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
जानें क्या है पूरा कनेक्शन?
श्रद्धा कपूर के नाना की मां दीनानाथ मंगेशकर की सौतेली बहन का रिश्ता पूरे मंगेशकर परिवार के साथ में हुआ करता था। वहीं दूसरी तरफ दीनानाथ मंगेशकर की सौतेली बहन लता मंगेशकर, आशा भोसले, मीना उषा और हृदयनाथ मंगेशकर की बुआ भी लगती है। इसी वजह से लता मंगेशकर की नातिन होने के चलते श्रद्धा कपूर की भी सिंगिंग में काफी अच्छी खासी रुचि है। कई इवेंट्स में भी श्रद्धा कपूर को लता मंगेशकर के साथ में देखा जा चुका है। उनकी फैमिली फोटो भी अक्सर सामने आई है।





