The Kerala Story 2 Trailer: साल 2023 में एक ऐसी फिल्म रिलीज की गई थी जिसे हर तरफ तहलका मचा दिया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की। अब जल्दी ही ‘केरल स्टोरी 2’ भी आने वाली है और पिछले काफी दिनों से यह फिल्म काफी चर्चा में है। अब हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है।
फैंस के रोंगटे खड़े कर रहा है ट्रेलर
विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर सनशाइन पिक्चर्स के सपोर्ट में बन रही ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का दमदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर की शुरुआत काफी ज्यादा रोंगटे खड़े कर देने वाली है और इसमें चेतावनी भी होती है। इस चेतावनी के मुताबिक अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट बन सकता है।
इसी चेतावनी के तुरंत बाद कहानी राजस्थान की तरफ मुड़ जाती है। जहां पर एक परेशान हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में पोक्सो शिकायत दर्ज करवाने के लिए जाता है। वह आप लगता है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवा दिया गया।
फिल्म में दिखाई गई है अलग-अलग कहानियां
इसके बाद मध्य प्रदेश की तरफ यह कहानी पहुंच जाती है। जहां कथित तौर पर एक हिंदू महिला को धोखे से शादी की जाल में फंसा लिया जाता है। इसके बाद उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया जाता है।
Read More: John Abraham संग इंडस्ट्री में हुआ क्रिटिसिजम? एक्टर ने खुद किया खुलासा
इसके बाद यह पूरी कहानी केरल पहुंच जाती है जहां पर एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड के साथ लिवइन में रहने के लिए कहता है। जब वह साफ तौर पर कह देती है कि वह अपना धर्म परिवर्तन नहीं करेगी तो हालात पूरी तरीके से बिगड़ जाते हैं। इस ट्रेलर में डायलॉग और कुछ सीन ऐसे हैं जो ढूंढते खड़े कर देने वाले हैं। एक सीन में तो हिंदू लड़की को जबरदस्ती बीफ खिलाते हुए भी दिखाया जाता है।
इस फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या झा जैसे मुख्य किरदार नजर आए हैं। इन तीनों ही हसीनाओं को तीन अलग-अलग मुस्लिम लड़कों से प्यार हो जाता है और वह शादी करके धर्म परिवर्तन करती हैं। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





