Govinda के अफेयर्स पर भड़की Sunita Ahuja, बोलीं- मेरा गुस्सा…

By
On:
Follow Us

Sunita Ahuja On Affairs Of Govinda: बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल उन्होंने अपने पति गोविंदा के अफेयर की वायरल खबरों को खुलेआम चेतावनी दे दी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुनीता आहूजा ने मिस मालिनी के साथ में एक हाल ही में पॉडकास्ट किया। जहां पर सुनीता आहूजा ने अपने पति और मशहूर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ में अपने रिश्ते को लेकर बात की।

सुनीता का निकला गोविंदा पर गुस्सा

सुनीता आहूजा ने इस पर बात करते हुए कहा कि “अगर गोविंदा के अफेयर की खबरें कंफर्म होती है तो मैं उनको कभी भी माफ नहीं करूंगी। मैं नेपाल की रहने वाली हूं और एक खुखरी निकाल दूंगी ना तो सब की हालत टाइट हो जाएगी।”

सुनीता आहूजा ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि “खुखरी कोई तलवार नहीं होती है बल्कि चाकू होता है। हमारे नेपाल में वह कमर के पास में लगाया जाता है। गोविंद जानते हैं कि मेरा गुस्सा कहां से कहां तक जा सकता है।”

इस उम्र में अफेयर करना नहीं सही

इतना ही नहीं पॉडकास्ट के दौरान सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंद को वार्निंग भी दी। उन्होंने कहा कि वह यह सब खुद भुगत चुका है और इसीलिए बोलता हूं कि सतर्क हो जा बेटा अभी भी। तुम क्यों बेवकूफ हो। तुम 63 के हो चुके हो तुम्हारी एक अच्छी फैमिली भी है। सुंदर सी बीवी है और दो बड़े बच्चे हैं। इसीलिए तुम 63 की उम्र में यह सब नहीं कर सकते हो।”

Read More: Rajasthan LDC Vacancy 2026: राजस्थान एलडीसी ने 10,644 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, झट से कर दें अप्लाई!

परिवार पर करो फोकस

सुनीता आहूजा ने आगे बात करते हुए कहा कि “जवानी में जो किया, चलो ठीक है। जवानी में हम कई बार गलतियां कर देते हैं। लेकिन इस उम्र में ऐसी गलतियां नहीं होनी चाहिए। तुम्हें अपनी बेटी टीना की शादी करवानी है और यश का करियर भी है। इसीलिए इन सब पर फोकस करो।”

For Feedback - timeshindnews@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment