RBI Office Attendant Vacancy 2026: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदक होंगे। इस वैकेंसी के लिए सिर्फ दसवीं पास शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए भारत का हर एक उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट वेकेंसी के लिए ऑनलाइन तौर पर आवेदक होंगे जो 15 जनवरी से 4 फरवरी तक रहेंगे। उसके लिए परीक्षा होगी जो 28 फरवरी से लेकर 1 मार्च 2026 के बीच होगी।
RBI Office Attendant Vacancy 2026 Post Detail
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से ऑफिस अटेंडेंट के लिए वैकेंसी निकाली गई है और यह 572 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। हालांकि अलग-अलग जोन के आधार पर ही नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
अगर जोन के आधार पर देखें तो अहमदाबाद में 29 पद, बेंगलुरु में 16, भोपाल में 4, भुवनेश्वर में 36, चंडीगढ़ में 2, चेन्नई में 9, गुवाहाटी में 52, हैदराबाद में 36, जयपुर में 42, कानपुर और लखनऊ में 125, कोलकाता में 90, मुंबई में 33, नई दिल्ली में 61, और पटना में 37 पद है।
RBI Office Attendant Vacancy 2026 Education Qualification
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑफिस अटेंडेंट की वैकेंसी के लिए अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इसमें दसवीं पास के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
RBI Office Attendant Vacancy 2026 Application Fees
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑफिस अटेंडेंट वेकेंसी के लिए जो एप्लीकेशन फीस है उसका भी जान लेना बहुत ज्यादा जरूरी है। बताते चलें कि एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए 531 रुपए निर्धारित की गई है। बाकी अन्य वर्गों की बात की जाए तो उनके लिए आवेदन शुल्क 59 रुपए का है जो ऑनलाइन माध्यम से करना पड़ेगा।
RBI Office Attendant Vacancy 2026 Age Limit
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑफिस अटेंडेंट की वैकेंसी के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष की होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार होगी। लेकिन जनरल के अलावा अन्य वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
RBI Office Attendant Vacancy 2026 Selection Process
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया में ऑफिस अटेंडेंट की वैकेंसी के लिए सभी उम्मीदवारों का जो चयन होगा वह लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। अगर उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होता है तभी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उनको बुलाया जाएगा और इसके बाद में फाइनल मेरिट लिस्ट भी जारी होगी।
RBI Office Attendant Vacancy 2026 Apply Process
अगर आप रिजर्व बैंक आफ इंडिया की ऑफिस अटेंडेंट वेकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको जो जारी किया हुआ नोटिफिकेशन है उसको डाउनलोड करना है और पूरी जानकारी निकालनी है।
इसके बाद में आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म अप्लाई करना है और फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी अच्छे से भर देनी है। आवश्यक डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट साइज की तस्वीर के अलावा सिग्नेचर भी अपलोड करने हैं।
इसके पश्चात सारी डिटेल्स भर देने के बाद में आपको आवेदन शुल्क का भी भुगतान कर देना है और सबमिट पर क्लिक कर देना है। भविष्य के लिए आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास में रख लेना है।
Read More: Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या के मौके पर क्यों रखना चाहिए मौन व्रत? जानें इसके लाभ
RBI Office Attendant Vacancy 2026 Official Website
आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 15 जनवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 4 फ़रवरी, 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें
आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें





