‘बॉर्डर 2’ को Ravi Kishan ने बताया देशभक्ति की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कलाकारों की खूब की प्रशंसा

By
On:
Follow Us

Ravi Kishan On Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। जब से यह फिल्म रिलीज हुई है तभी से लोगों के बीच में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने सिर्फ तीन दिन के अंदर ही वर्ल्डवाइड 167 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। इसके बाद बॉर्डर 3 की भी अनाउंसमेंट हो चुकी है।

रवि किशन का भावुक पोस्ट

लेकिन अब इसी बीच गोरखपुर के सांसद और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रवि किशन ने बॉर्डर 2 को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद में वह चर्चा में आ गए हैं। रवि किशन ने बॉर्डर 2 देखने के बाद में फिल्म को देशभक्ति की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बता दिया है। एक्टर ने कहा कि फिल्म के हर एक कलाकार ने डायरेक्टर के निर्देशन में बहुत ही बेहतरीन काम किया है।

रवि किशन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई, देश भक्ति के साथ में जवानों की जिंदगी को भी बहुत ही बारीकी से सिनेमा में अनुराग ने एक डायरेक्टर के तौर पर उतार दिया है। सनी देओल के साथ में सभी कलाकारों ने काफी बेहतरीन काम किया है।”

नील नितिन मुकेश ने भी की तारीफ

हालांकि रवि किशन पहले नहीं है जिन्होंने बॉर्डर 2 की तारीफ की है इससे पहले नील नितिन मुकेश ने भी फिल्म के सभी कलाकारों के साथ-साथ निर्माता की भी तारीफ की। नील नितिन मुकेश द्वारा सनी देओल को फिल्म की ताकत और दिलजीत दोसांझ को फिल्म का दिल बता दिया गया।

नील नितिन मुकेश ने पोस्ट शेयर करते हुए बॉर्डर 2 की तारीफ की और लिखा कि “बहुत ही शानदार फिल्म है। बहुत ही गजब की विरासत है जिसको गर्व और सम्मान के साथ में आगे बढ़ाया गया है। फिल्म के निर्माता निधि दत्त को भी बहुत बधाई हो जिन्होंने बॉर्डर 2 के साथ में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

Read More: ‘बॉर्डर 2’ हिट होते ही Ameesha Patel ने ‘गदर 3’ का दिया बड़ा हिंट, फैन्स भी हुए उत्साहित

फ़िल्म का कलेक्शन

अगर हम बॉर्डर 2 के कलेक्शन की बात करें तो आपको बता दें की रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म की ओपनिंग बहुत ही शानदार रही और दूसरे दिन फिल्में 36.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वीकेंड और गणतंत्र दिवस का फायदा भी इस फिल्म को मिला और तीसरे दिन 54.5 करोड़ इसने कलेक्शन कर लिया।

For Feedback - timeshindnews@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment