Paneer Stuffed Paratha Recipe: जब भी नाश्ते की बात आती है तो मन करता है कि कुछ ना कुछ अच्छा खाया जाए जिससे कि दिन की शुरुआत भी अच्छी हो। अगर आप ऐसा ही कुछ चाहते हैं तो पनीर स्टफ्ड पराठा काफी ज्यादा बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। पराठे के अंदर मसालेदार पनीर की स्टफिंग और साथ में ठंडी सी दही खाएंगे तो सुबह-सुबह काफी अच्छा मन हो जाएगा। यह हर उम्र के लोगों को काफी पसंद आएगा।
तो चलिए आज हम आपको पनीर स्टफ्ड पराठे की रेसिपी बताने वाले हैं। अगर आप भी नाश्ते में इसको बनाएंगे तो बच्चों के साथ-साथ आपके पति और बड़ों के भी आप फेवरेट बन जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।
Paneer Stuffed Paratha Recipe Ingredients
आटे के लिए
- 2 कप गेहूं का आटा
- एक चुटकी नमक
- आवश्यकता अनुसार पानी
पनीर स्टफिंग के लिए
- 1½ कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1 छोटा बारीक कटा प्याज़
- 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 छोटी चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटी चम्मच गरम मसाला
- ½ छोटी चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
सेकने के लिए
- घी या मक्खन
Read More: Moong Dal Cheela Recipe: पेट भी भर जाए और वजन भी ना बढ़े? ट्राई करें नाश्ते में मूंग दाल चीला!
Paneer Stuffed Paratha Recipe
- सबसे पहले तो आपको एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और पानी मिलाकर उसको अच्छे से गूंथ लेना है।
- इसके बाद में आटे को ढक कर 15 मिनट के लिए छोड़ देना है।
- इसके बाद में एक बर्तन में पनीर, प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, सभी मसाले, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे तरीके से मिक्स कर लेना है।
- आटे की लोईयां बना लेनी है और उसमें पनीर की स्टफिंग को भर देना है।
- हल्के हाथ से बेलते हुए पराठे को गोल बना लेना है।
- इसके बाद में उसको गर्म तवे पर घी या फिर मक्खन से अच्छे से सेकना है।
- आपका स्वादिष्ट स्टफ्ड पराठा बनकर तैयार हो।
- पनीर के पराठे को ताजा दही, सफेद मक्खन या फिर पसंदीदा अचार के साथ में परोसा जा सकता है।





