NCERT Academic Position Vacancy 2026: NCERT द्वारा निकली 117 अकादमिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

By
On:
Follow Us

NCERT Academic Position Vacancy 2026: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग द्वारा अकादमिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके जरिए 117 पदों पर नियुक्ति होगी। इस भर्ती के लिए 31 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे और यह 20 फरवरी 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती को प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन जैसे पदों के लिए निकाला गया है।

NCERT Academic Position Vacancy 2026 Post Detail

NCERT भर्ती 2026 के जरिए Professor, Associate Professor, Assistant Professor, Deputy Librarian और Assistant Librarian के पदों पर नियुक्तियां होंगी। जो नई दिल्ली, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और शिलॉन्ग स्थित NCERT के अलग-अलग संस्थानों में होगी।

इस भर्ती में अंतर्गत गणित, विज्ञान, शिक्षा, भाषा (हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू), कला के अलावा और भी कई सब्जेक्ट में पदों पर नियुक्ति होगी। जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको केंद्र सरकार के अंतर्गत नौकरी प्राप्त होगी। जिसमें आकर्षक सैलरी के साथ-साथ पदोन्नति और शैक्षणिक क्षेत्र में सम्मानजनक करियर मिलेगा।

NCERT Academic Position Vacancy 2026 Education Qualification

NCERT अकादमिक भर्ती 2026 के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो आपको बताते चलें कि Assistant Professor और Assistant Librarian पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित सब्जेक्ट में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार ने UGC/CSIR द्वारा आयोजित NET या SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण की होनी भी ज़रूरी है। इसलिए अलावा UGC नियमों के अनुसार Ph.D. डिग्री हो तो भी आवेदन कर सकते हैं।

Associate Professor और Deputy Librarian पदों के लिए संबंधित सब्जेक्ट में Ph.D. डिग्री के साथ मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक और कम से कम 8 साल का शिक्षण या शोध एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है। साथ ही 7 रिसर्च पब्लिकेशन भी जरूरी है।

Professor पद के लिए उम्मीदवार के पास में एक प्रतिष्ठित शोधकर्ता होना जरूरी है। जिसके पास Ph.D. डिग्री के साथ कम से कम 10 साल का शिक्षक या फिर शोध का एक्सपीरियंस और 10 रिसर्च पब्लिकेशन होंगे उनको प्राथमिकता दी जाएगी।

NCERT Academic Position Vacancy 2026 Age Criteria

इस भर्ती में आयु सीमा कि अगर बात की जाए तो आपको बता दें कि उम्मीदवार की सेवानिवृत्ति आयु UGC, NCERT और भारत सरकार के नियमों के अनुसार तय हुई है। लेकिन आवेदन के लिए किसी भी आयु सीमा को नहीं बताया गया है। हालांकि आरक्षण से जुड़े हुए नियम सरकार के नियमों के अनुसार ही लागू होंगे।

NCERT Academic Position Vacancy 2026 Application Fees

NCERT भर्ती 2026 के लिए अगर हम आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए एप्लीकेशन फीस ₹1000 है। अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के अलावा दिव्यांग और सभी महिलाओं के लिए आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है।

NCERT Academic Position Vacancy 2026 Selection Process

NCERT अकादमिक पदों पर भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यह पूरी तरीके से मेरिट आधारित होगा। सबसे पहले तो उम्मीदवारों की एजुकेशन क्वालीफिकेशन और एक्सपीरियंस को देखा जाएगा। जिसके जरिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Assistant Professor पद के लिए पहले वैकेंसी पर अधिकतम 50 उम्मीदवारों और उसके बाद में हर एक अतिरिक्त पद के लिए 5 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। Professor और Associate Professor पदों के लिए पहली वैकेंसी पर अधिकतम 10 उम्मीदवारों और आगे चलकर हर एक पद के लिए 5 उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बुलाया जाएगा। अंतिम चयन सिर्फ इंटरव्यू में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर ही होगा। इंटरव्यू के वक्त सभी दस्तावेजों का सत्यापन होगा।

NCERT Academic Position Vacancy 2026 Salary Details

NCERT भर्ती 2026 के के लिए सैलरी की बात करें तो आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग के अनुसार ही सैलरी मिलेगी। Assistant Professor और Assistant Librarian पदों के लिए Pay Level-10 में बेसिक सैलरी ₹57,700 है। भत्तों को जोड़कर ये ₹85,000 से ₹95,000 मासिक सैलरी होगी।

Associate Professor और Deputy Librarian पदों के लिए Pay Level-13A में ₹1,31,400 की बेसिक सैलरी होगी। Professor पद के लिए Pay Level-14 में ₹1,44,200 की बेसिक सैलरी होगी। साथ में DA, HRA, TA, LTC, मेडिकल सुविधा, NPS और अन्य केंद्रीय सरकारी लाभ भी मिलेंगे।

NCERT Academic Position Vacancy 2026 Apply Online

  1. NCERT भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक हमने नीचे दे दिया है।
  2. फिर “New Registration” पर क्लिक करके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।
  3. रजिस्ट्रेशन करने के बाद में लॉगिन करके आवेदन फार्म में सभी जरूरी डिटेल्स भर देनी है।
  4. सभी जरूरी मांगे गए डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर देने हैं।
  5. अगर आवेदन शुल्क लागू होता है तो उसका भुगतान कर देना है।
  6. इसके बाद फॉर्म सबमिट कर देना है और इसका एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल कर रख लेना है।

Read More: CCTV Camera In Phone: घर बैठे फ़ोन को ही बना दें CCTV कैमरा, जानें आसान स्टेप्स

NCERT Academic Position Vacancy 2026 Important Documents

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मार्कशीट
  • नई तस्वीर
  • सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • इमेल आईडी

NCERT Academic Position Vacancy 2026 Official Website

Start Date Of Apply: 31 जनवरी, 2026

Last Date Of Apply: 20 फ़रवरी, 2026

Official Notification : यहां से डाउनलोड करें

Official Link : यहां पर क्लिक करें

आपको सरकारी और गैर सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड और नई सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर अपडेट सीधे ऑफिशियल नोटिस के आधार पर देने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं है, बल्कि आपको सबसे पहले और स्टीक जानकारी देना है। इसलिए सम्पूर्ण जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट TimesHind.in को विजिट करते रहें।

For Feedback - timeshindnews@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment