Salman Khan: सलमान खान बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दे कि उनको बड़े दिलवाला भी कहा जाता है। लेकिन उनके पिता सलीम खान भी किसी से काम नहीं है। नेक काम करने में खान परिवार सबसे आगे रहा है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि सलमान खान के पिता यानी के सलीम खान कितने बड़े दिलदार हैं और उनसे जुड़ा एक किस्सा भी बताएंगे।
इंडस्ट्री के काफी सारे लोग कई बार सलमान खान के घर की खूब तारीफ कर चुके हैं। साथ ही उनके घर की बिरयानी के तो लोग फैन बन चुके हैं। एक बार तो सोहेल खान और अरबाज खान एक पॉडकास्ट में गए थे। जहां पर उन्होंने अपने पिता सलीम खान और मां की दरियादिली के बारे में बताया था।
सोहेल खान के घर बना हुआ है नियम
इस दौरान उन्होंने बताया था कि ऐसा हो सकता है कि उनके पिता की नसीहत खत्म हो जाए। लेकिन उनकी मां के किचन में खाना कभी खत्म नहीं होगा। इस दौरान सोहेल खान ने अपने घर के एक नियम के बारे में भी बात की।
दरअसल सोहेल खान और अरबाज खान एक बार टाइम आउट विद अंकित पॉडकास्ट में गए थे। जहां पर सोहेल खान ने खुलासा किया था कि हमारे घर में एक छोटा सा किचन है। जितना हमें याद है हमारे स्कूल के दोस्त या फिर पापा के दोस्त सब आकर हमारे यहां खाना खाते थे।
हम लोग ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर के लिए तीन बार डाइनिंग टेबल लगते हैं। सोहेल खान ने खुलासा किया कि जब उनके पिता के पास में इतना ज्यादा पैसा नहीं हुआ करता था तब भी उनके यहां पर किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं हुई थी। क्योंकि सारी ज़रूरतें बेसिक थी।
जब मोबाइल फोन आए ही थे तब हम बैट बॉल खेलते थे। जो बहुत ही ज्यादा सस्ते आया करते थे और हमें अच्छा खाना भी मिल जाता था। अरबाज खान ने सोहेल की बातें सुनकर आगे कहा कि यह बरकत ही है कि हमारे घर में कोई भी आता है तो वह किसी काम से भी आए वह खाना खाकर जरूर जाता है।
Read More: Salim Khan की 90 साल की उम्र में अचानक बिगड़ी तबीयत, सलमान खान के पिता को ICU में किया गया भर्ती!
कोरियर वाले को भी खाने के लिए किया जाता है ऑफर
अरबाज खान ने इस पर बात करते हुए बताया कि अगर हमारे यहां पर कोई कोरियर वाला ही खाने के वक्त आ जाता है और कुछ देकर जाता है तो उसे हम जरूर पूछते हैं कि आपने खाना खाया क्या? आप कुछ खाओगे क्या? तो वह बोलेगा कि खाकर आया हूं तो फिर भी पूछा तो जाएगा कि खाना खा लो।
अरबाज खान ने बताया कि उनके पिता एक कहावत कहा करते थे कि मेहमान अपनी किस्मत का खाना आपके घर पर जाकर खाता है और आप पर एहसान कर देता है। यह हमारे घर में परंपरा चली आ रही है कि खाने पीने पर कोई भी रोक-टोक नहीं करनी है। सोहेल खान ने बताया कि उनके पिता की नसीहत है कि इस नियम को हमेशा बनाए रखें। हमारे यहां स्टाफ भी वही खाना खाएगा जो परिवार के लिए बनेगा फिर चाहे ड्राइवर हो या फिर और कोई स्टाफ हो।





