Ameesha Patel: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म ने चार दिनों के अंदर ही भारत में तकरीबन 180 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के पार आंकड़ा जा चुका है। बॉर्डर 2 की इतनी बड़ी सफलता के बाद में अमीषा पटेल ने अब अपनी सनी देओल के साथ में ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी गदर के तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है। इसके बाद में फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं।
अमीषा पटेल ने किया बड़ा खुलासा
अमीषा पटेल ने रविवार की शाम को अपने सोशल मीडिया के जरिए Q/A सेशन रखा और इस दौरान फैंस के कई सारे सवालों के जवाब भी दिए। रेस 2 में काम करने से लेकर बॉलीवुड के बदलते हुए ट्रेंड को लेकर भी उन्होंने बात की। इसी बीच कई सारे फैंस ने अमीषा से बॉलीवुड में कम बैक को लेकर भी सवाल किया। इसी बीच एक फैन ने उनसे सवाल किया कि सभी ग़दर 3 का इंतजार कर रहे हैं? तारा और सकीना की जोड़ी कब देखने मिलेगी?
फैन के इस सवाल पर अमीषा पटेल ने जवाब देते हुए कहा कि “मुझ पर भरोसा करो, जब भी फैन्स गदर 3 में तारा और सकीना को देखेंगे, तो भगवान की मर्जी से ही देख पाएंगे। यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और इस बार जब भी आएगी बिग बजट और बड़े स्केल के साथ-साथ बड़ा कंटेंट लेकर आएगी। साथ ही पहले दिन 60 करोड़ से ज्यादा का बड़ा धमाका भी लोड हो रहा है।” अब अमीषा पटेल के इस बयान ने हर किसी को चौंका दिया है और एक्साइड कर दिया है।
गदर और गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अगर हम अमीषा पटेल की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऋतिक रोशन के साथ में कहो ना प्यार है फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन गदर फिल्म ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए थे और एक बार फिर से ग़दर 2 के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कम बैक किया था। फिल्म में तारा और सकीना की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की गई।
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि गदर एक प्रेम कथा को साल 2001 में रिलीज किया गया था और इस फिल्म में वर्ल्ड वाइड 132 करोड़ की कमाई कर ली थी। लेकिन साल 2023 में जब ग़दर 2 आई तो दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर इसने 691 करोड़ का कलेक्शन किया था।





