Aditi Govitrikar: इस हसीना संग पिता के दोस्त ने किया घिनोना काम, बोलीं- भरे बाजार में…

By
On:
Follow Us

Aditi Govitrikar: अदिति गोवित्रिकर ने साल 2002 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिल्म ‘सोच’ में उनको देखा गया था। इसके बाद में उन्होंने 16 दिसंबर, पहेली और दे दना दन जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उनको बिग बॉस 3 और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में भी देखा जा चुका है। लेकिन इससे भी पहले साल 2001 में उन्होंने मिसेज वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया था।

लेकिन हाल ही में हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत के दौरान अदिति गोवित्रिकर ने इंडस्ट्री में मिले दुख को लेकर बात की क्योंकि साल 2001 में ही मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स बनने वाली लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा को काफी ज्यादा शोहरत और मौके प्राप्त हुए। लेकिन अदिति के साथ में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

कम उम्र में झेला ट्रॉमा

अदिति गोवित्रिकर ने अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि जीवन भर उनको ट्रॉमा मिला। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि एक बार तो उनके पिता के ही एक दोस्त ने उनके साथ घटिया हरकत करने की कोशिश की थी।

अदिति गोवित्रिकर ने इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि “ईमानदारी से कहूं तो अगर आप मुझे सुरक्षा के लिए हाथ से पूछेंगे तो मुझे सच में पनवेल में ज्यादा परेशान करने वाली घटनाओं का सामना करना पड़ा था। मुझे वहां पर बहुत बड़ा एक्सपीरियंस हुआ और उन्हें समझने में मुझे काफी ज्यादा वक्त भी लगा।”

चोटी सी उम्र में पिता के दोस्त ने की गंदी हरकत

अदिति गोवित्रिकर बताती है कि वह मुश्किल से 6 या फिर 7 साल की होगी। जब उनके पिता के ही दोस्त ने उनके साथ में गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। तब वह अपनी पढ़ाई के लिए मुंबई जाने लगी तो एक लड़की के तौर पर सुरक्षा की चिंता काफी ज्यादा रही।

अदिति गोवित्रिकर ने बताया कि “मैं 12वीं क्लास में अग्रवाल क्लासेस के लिए दादर में आया करती थी। तब लोकल ट्रेन मेरे लिए ऑप्शन नहीं थी इसी के चलते मैं बस से सफर किया करती थी। मैंने यह सब किया और पब्लिक ट्रांसपोर्ट आपको जीना सिखा देता है।

अदिति कैसे करती थी अपनी सुरक्षा

अदिति गोवित्रिकर ने बताया कि बहुत ही कम उम्र में अगर ऐसा माहौल हो तो बचाव के तरीके आपको खुद ही ढूंढने पड़ते हैं। एक्ट्रेस बताती है कि “मेरे पास में दोनों तरफ बहुत बड़े बैग हुआ करते थे। बैग में किताबें हुआ करती थी उनका दल की तरह मैं पकड़ती थी। अगर मुझे बाई चांस सीट मिल भी जाती थी तो मैं दोनों तरफ एक-एक बैग रख देती थी। जिससे कि मुझे कोई छू न पाए।”

Read More: कौन हैं Anjali Arora के बॉयफ्रेंड Akash Sansanwal? मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार!

भरे बाजार में एक्ट्रेस संग हुआ गलत

अदिति ने बताया कि “एक घटना में परिवार का एक जाना पहचाना आदमी हुआ करता था। मैं तो बहुत ही छोटी हुआ करती थी और एक दिन में बाजार में थी। वहां की घटना ने मुझे पूरी तरीके से हिला कर रख दिया था। मैं बहुत ही ज्यादा छोटी थी और मुझे पूरी तरीके से समझ ही नहीं है आया कि मेरे साथ में क्या हुआ। आपको बस इतना महसूस होता है कि आपका अपमान हुआ है और आपके साथ गलत हुआ है।”

For Feedback - timeshindnews@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment