Aditi Govitrikar: अदिति गोवित्रिकर एक मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद में वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है। दरअसल उन्होंने बात करते हुए बताया कि वह अपनी अलग दिखने वाली आंखों के कारण काफी ज्यादा बुली हई हैं। इतना ही नहीं कॉलेज में वह नजरे उठाकर चल भी नहीं पाया करती थी।
अदिति गोवित्रिकर ने इस पर आगे बात करते हुए खुलासा किया कि वह तब मुंबई में नई आई थी और इसी के चलते वह लंबे वक्त तक काफी ज्यादा तनाव में रही। साथ ही अंदर कॉन्फिडेंट भी महसूस किया करती थी।
अदिति गोवित्रिकर ने हाल ही में हॉटरफ्लाई के साथ में बातचीत किए और इसके बाद उनका इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है। अदिति ने इस पर बात करते हुए बताया कि “मुझे शर्म आया करती थी। बचपन में भी मुझे बुली किया जाता था। जब भी मैं कहीं बाहर जाती थी तो लड़के मुझे म्याऊं कहकर चिढ़ाया करते थे।”
अदिति ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि “क्योंकि मेरी तरह की आंखों को कैट आइज कहते हैं। इसीलिए मैं कभी भी आंखें उठा कर चल नहीं पाई। मैं अपने परिवार के साथ भी कहीं जाती थी तो यही होता था।”
Read More: ‘बॉर्डर 2’ को Ravi Kishan ने बताया देशभक्ति की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कलाकारों की खूब की प्रशंसा
अदिति गोवित्रिकर बताती है कि “मैं हमेशा दूरी बनाकर चला करती थी और साथ ही मैं बहुत ज्यादा पतली भी थी। बिल्कुल फ्लैट हुआ करती थी और मेरी मम्मी मुझे कहती थी कि वजन बढ़ाओ वरना तुमसे कोई भी शादी नहीं करेगा।”
अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि “इन चीजों का मेरे सेल्फ कॉन्फिडेंस पर बहुत ही ज्यादा असर पड़ा और मेरे कंधे बिल्कुल झुक गए थे। मैं हमेशा नीचे ही देखती रहती थी। इन चीजों का मेरे ऊपर काफी गहरा असर पड़ा।”





