Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है। उनका जन्म 3 मार्च 1987 में मुंबई में हुआ। वह बॉलीवुड के जाने माने और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं। जिनका हिंदी सिनेमा में एक अहम योगदान भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं इतने बड़े एक्टर की बेटी कभी एक्ट्रेस बनने का ख्वाब ही नहीं देखती थी।
श्रद्धा कपूर का परिवार (Shraddha Kapoor Family)
अगर हम श्रद्धा कपूर के परिवार के बारे में बात करें तो हर किसी को मालूम है कि वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर (Shraddha Kapoor Father) की बेटी है। शक्ति कपूर ने हिंदी सिनेमा में अपना एक अहम योगदान दिया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग भी लोगों को काफी पसंद आई और उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

श्रद्धा कपूर की मां (Shraddha Kapoor Mother)
लेकिन अगर हम श्रद्धा कपूर की मां की बात करें तो आपको बता दें कि वह शिवांगी कोल्हापुरे हैं। वह भी बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस रह चुकी है और अभी के समय पर सिर्फ अपने परिवार पर ध्यान देती है। शिवांगी अपने समय की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में एक थी और अब श्रद्धा कपूर ने उनकी उपाधि ले ली है।
श्रद्धा कपूर के भाई (Shraddha Kapoor Brother)
अगर हम श्रद्धा कपूर के भाई की बात करें तो उनका नाम सिद्धांत कपूर है और वह भी बॉलीवुड में ही काम करते है। बता दें कि सिद्धांत कपूर, श्रद्धा के बड़े भाई हैं और उनका जन्म 6 जुलाई 1984 में हुआ। उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर साल 2007 में कॉमेडी हॉरर फिल्म भूल भुलैया से अपने करियर की शुरुआत की।
सिद्धांत कपूर ने काफी बेहतरीन फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। हालांकि वह बॉलीवुड के एक अभिनेता भी है। सिद्धांत को अगली, हसीना पारकर, यारम, भौकाल, और हेलो चार्ली जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है। वह भी अपने पिता और बहन की तरह एक बेहतरीन कलाकार है।
श्रद्धा कपूर की पढ़ाई (Shraddha Kapoor Education)
जैसा हमने आपको शुरुआत में बताया था कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) कभी भी एक्ट्रेस बनना नहीं चाहती थीं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नर्सरी स्कूल से पूरी की। लेकिन फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह अमेरिकन स्कूल का बॉम्बे में गईं। श्रद्धा साइकोलॉजी की पढ़ाई करना चाहती थी। इसके लिए वह अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी भी गईं।
हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रद्धा कपूर को 16 साल की उम्र में सलमान खान ने अपनी फ़िल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ के लिए ऑफर दिया था। लेकिन वो तो ठहरी मनमौजी उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया। फिर अमेरिका गईं साइकोलॉजी की पढ़ाई करने। लेकिन यहाँ जब मन नहीं लगा तो पापा शक्ति कपूर को फिल्मों में जाने के लिए कहा।

श्रद्धा कपूर का करियर (Shraddha Kapoor Career)
पापा शक्ति कपूर ने अपनी लाडली बेटी को मना तो नहीं किया। लेकिन डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स से बेटी की शिफारिश करने से भी साफ इनकार कर दिया। बोले जैसे मैंने अपना स्ट्रगल किया वैसे आप भी करो। तो यहीं से शुरुआत हुई श्रद्धा कपूर के स्ट्रगलिंग करियर की। उन्होंने भी हार नहीं मानी, खूब ऑडिशन दिए।
तब जाकर श्रद्धा कपूर को पहली फ़िल्म मिली। जी हां, साल 2010 में रिलीज़ हुई ‘तीन पत्ती’ में श्रद्धा कपूर को अपर्णा के रोल में देखा गया। जिसमे उनके साथ अमिताभ बच्चन और आर माधवन भी नज़र आए। हालांकि तब तक श्रद्धा को कुछ ख़ास लोग पहचानते नहीं थे। दर्शकों को ये फ़िल्म रास नहीं आई और फ्लॉप साबित हुई।
फिर श्रद्धा कपूर को 2011 में ‘लव का द एंड’ में भी देखा गया। लेकिन ये फ़िल्म भी कुछ ख़ास चल नहीं पाई। फिर बारी आई ‘आशिकी 2’ की। इसे साल 2013 में रिलीज़ किया गया। ये उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार हुई। जिसमे श्रद्धा ने आरोही का रोल निभाया और उनके साथ आदित्य रॉय कपूर भी थे।
श्रद्धा कपूर के किरदार आरोही को इस फ़िल्म के ज़रिए खूब प्यार मिला। यहीं से श्रद्धा के करियर का ग्राफ ऊपर उठता चला गया। फिर 2014 में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘विलेन’ में आयशा के रोल में भी पसंद की गईं। 2015 में आई ABCD 2 में उन्हें वरुण धवन संग भी देखा गया। इसी फ़िल्म से फैन्स के दिलों पर वरुण और श्रद्धा की जोड़ी छा गई।
लेकिन फिर श्रद्धा का करियर आगे बढ़ा। 2016 में टाइगर श्रॉफ संग ‘बागी’, 2017 में दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की बायोपिक ‘हसीना पारकर’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में दिखी। 2018 में ‘स्त्री’ को भी खूब प्यार मिला। इसी साल ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ भी आई। 2019 में प्रभास संग ‘साहो’, 2020 में ‘स्ट्रीट डांसर्स’ में दिखीं।
फिर जाकर श्रद्धा कपूर को साल 2023 में ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर संग पहली बार स्क्रीन शेयर करते देखा गया। दोनों की जोड़ी लोगों को काफ़ी पसंद तो आई, लेकिन फ़िल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। अब साल 2024 की बारी जिसमे एक्ट्रेस ने ‘स्त्री 2’ से बवाल मचा दिया। कलाकारों की अदाकारी से लेकर कहानी तक ने दर्शकों का मन मोह लिया।

श्रद्धा कपूर की लव लाइफ (Shraddha Kapoor Love Life)
चलो ये तो हुई श्रद्धा कपूर की करियर की बात लेकिन बहुत सारे उनके फैन्स ऐसे हैं जो उनके करियर से ज़्यादा लव लाइफ को लेकर जानना चाहते हैं। ये तो भई सबको पता है और एक्ट्रेस खुद भी कबूल कर चुकी हैं कि बचपन में एक वक़्त था जब उन्हें वरुण धवन यानि कि उन्ही के दोस्त पर क्रश था।
श्रद्धा कपूर ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया था कि वह दोनों तक़रीबन 8 साल के थे। तब अपने-अपने पिताओं के साथ शूटिंग सेट पर पहुंचे। वहां खेलते हुए एक जगह पर पहुंचे तो हमारी प्यारी सी श्रद्धा ने अपने दिल का हाल बयां कर दिया। उन्होंने वरुण को जैसे ही प्यार का इज़हार किया तो चुलबुले वरुण ‘मुझे लड़कियां पसंद नहीं हैं’ कहकर वहां से भाग निकले।
खैर ये तो हुई बचपन की बात। लेकिन बड़े होने के बाद भी श्रद्धा कपूर का दिल कई लोगों को लिए धड़क चुका है। दरअसल, एक्ट्रेस के डेब्यू से पहले उन्होंने डायमंड ब्रान्ड TBZ चेन के मालिक वनराज जावेरी को 5 साल तक डेट किया। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस बॉस्टन यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई पूरी करने अमेरिका गईं।
यहीं से वनराज संग उनके रिश्ते खत्म होते चले गए। फिर श्रद्धा का नाम ‘आशिक़ी 2’ फ़िल्म के बाद आदित्य रॉय कपूर संग जोड़ा गया। ये सब 2013 में शुरु हुआ। दोनों की जोड़ी फैन्स द्वारा भी काफ़ी पसंद की जाती थी। लेकिन पापा शक्ति कपूर को आदित्य संग श्रद्धा का रिश्ता रास नहीं आया। बताया जाता है कि इसलिए 2016 में दोनों अलग हो गए।
तभी साल 2016 में श्रद्धा की मुलाक़ात ‘रॉक ऑन 2’ के सेट पर फरहान अख्तर से हुई। दोनो की नजदीकियों की खबर आने लगी। बताया जाता है कि दोनक शादी भी करना चाहते थे। लेकिन यहां भी पापा शक्ति कपूर ने किसी की एक ना चलने दी। फरहान, श्रद्धा से उम्र में काफी बड़े थे। इसलिए दोनों ने अलग होना सही समझा।
इसके बाद श्रद्धा कपूर का नाम फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा संग जोड़ा गया। लेकिन ये रिलेशनशिप भी ज़्यादा टिक ना सका। हालांकि इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है कि आखिर ब्रेकअप क्यों हुआ या कैसे हुआ? लेकिन कुछ वक़्त पहले उनका नाम राइटर राहुल मोदी संग जुड़ा। हालांकि बीच में खबर आई कि दोनों को ब्रेकअप हो गया है। अब ये कितना सच है ये तो वहीं जाने।

श्रद्धा कपूर की शादी (Shraddha Kapoor Marraige)
श्रद्धा कपूर अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनी रहती है और उनकी उम्र 37 साल (Shraddha Kapoor Age) की हो चुकी है। लेकिन अभी तक उनका शादी करने का कोई भी प्लान नहीं बन रहा है। अभी तक उनका कई अभिनेताओं के साथ में भी नाम जोड़ा जा चुका है। लेकिन किसी के भी साथ में उनकी बात आगे नहीं बढ़ पाई। फैन्स बेसब्री से एक्ट्रेस की शादी को लेकर इंतजार कर रहे हैं।
श्रद्धा कपूर के विवाद (Shraddha Kapoor Controversy)
लेकिन श्रद्धा कपूर को लेकर विवाद भी काम नहीं हुआ है। भले ही अभी के समय पर श्रद्धा कपूर को सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक की क्वीन माना जाता है। लेकिन एक वक्त था जब एक्ट्रेस को लेकर काफी ज्यादा विवाद भी देखने को मिले थे। साथ ही उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल भी कर दिया था।
- श्रद्धा कपूर को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स केस में फास्ट हुए देखा गया था। इसके चलते एक्ट्रेस के साथ में लंबी पूछताछ भी हुई थी।
- श्रद्धा कपूर को फिल्म ‘एक विलेन’ में देखा गया था। उनके साथ फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए। लेकिन फिल्म के प्रमोशन के वक्त फोटोग्राफर ने एक्ट्रेस की तस्वीर खींचने से मना कर दिया और एक्ट्रेस भी ऐसे ही चली गई थी।
- यहां तक कि एक बार श्रद्धा कपूर ने सलमान खान की पार्टी के वक्त पैपराजी पर अपना गुस्सा जाहिर कर दिया था और इसी के चलते एक्ट्रेस को काफी ज्यादा खरी-खोटी सुनाई गई थी।
- श्रद्धा कपूर कई सारी पार्टी के दौरान भी उप्स मोमेंट का शिकार हो चुकी है और इसी के चलते उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जा चुका है। काफी लोगों ने तो उन्हें ढंग के कपड़े पहनने की सलाह भी दी थी।
- यहां तक कि श्रद्धा कपूर के पिता यानी की शक्ति कपूर खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनकी बेटी को हैंडल करना आसान नहीं है। उनको बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है।
श्रद्धा कपूर का इंस्टाग्राम (Shraddha Kapoor Instagram)
श्रद्धा कपूर अपने इंस्टाग्राम के जरिए भी काफी चर्चा में रहती है। अगर उनके फैन फॉलोइंग की बात करें तो उन्हें 92.8 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। जब से उनकी स्त्री 2 फिल्म रिलीज हुई है तभी से उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा देखने को मिला। लगातार इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही चली जा रही है।
दरअसल इस समय श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर भारत की दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी हैं। उन्होंने कई सिलेब्रिटीज को इसमें पछाड़ दिया और पहले नंबर पर विराट कोहली है। जिनके 270 मिलियन फॉलोअर्स है। हालांकि इतना आंकड़ा पार करना शायद श्रद्धा कपूर के लिए मुश्किल हो जाए। लेकिन इतना सब देखकर तो नामुमकिन तो बिल्कुल भी नहीं है।

श्रद्धा कपूर की फीस और नेट वर्थ (Shraddha Kapoor Fees & Net Worth)
श्रद्धा कपूर ने अभी तक के अपने 14 साल के करियर में बाघी, हैदर, एक विलेन, और स्त्री जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें असल पहचान 2013 में रिलीज हुई ‘आशिकी 2’ फिल्म से मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह अभी के समय पर 123 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। हर एक फिल्म का 3 से 5 करोड़ लेती है।
हालांकि श्रद्धा कपूर सिर्फ फिल्मों से ही कमाई नहीं करती क्योंकि वह साल में एक या दो फिल्में ही करती है। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी कम फिल्में करने के बावजूद भी वह इतनी कमाई कैसे करती है तो हम आपको बता दें कि वह एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी मोटी रकम कमा लेती हैं।
दरअसल श्रद्धा कपूर veet से lakme में जैसे ब्रांड के साथ में एंडोर्समेंट करती हुई नजर आती है और एक एंडोर्समेंट के लिए वह 1.6 करोड़ का चार्ज भी लेती है। श्रद्धा कपूर एक लग्जरियस लाइव जीती है और कार की भी शौकीन है। उनके पास मर्सिडीज़-बेंज GLE और बीएमडब्ल्यू 7 भी है। हाल ही में उनकी ‘स्त्री 2’ फिल्म रिलीज हुई जिसके लिए उन्होंने 5 करोड़ वसूले।