Salim Khan की 90 साल की उम्र में अचानक बिगड़ी तबीयत, सलमान खान के पिता को ICU में किया गया भर्ती!

By
On:
Follow Us

Salim Khan Hospitalized: हिंदी सिनेमा के मशहूर और वेतन फिल्म राइटर सलीम खान को लेकर इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की अचानक से तबीयत खराब हो गई है और इसकी वजह से उनको मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट करवा दिया गया है।

90 साल की उम्र में सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की वजह से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा टेंशन होने लगी है। शोले और जंजीर जैसी कई सारी आईकॉनिक फिल्मों की कहानी लिखने वाले सलीम खान की सेहत में सुधार के लिए उनके फैंस दुआएं मांग रहे हैं।

अचानक से खराब हुई सलीम खान की तबीयत

जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम खान ने बतौर फिल्म राइटर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी कल्ट क्लासिक फिल्मों की कहानी लिखी है। लेकिन अब उनके अचानक से स्वास्थ्य खराब हो गया है और इसकी वजह से वह काफी ज्यादा चर्चा में है।

पीटीआई की एक रिपोर्ट की माने तो मंगलवार को सुबह सलीम खान की तबीयत बिगड़ गई थी और इसकी वजह से उनको मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है। खबरों के अनुसार उनकी हालत को देखते हुए उनको आईसीयू में रखा गया है।

Read More: The Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे, कहानी ऐसी कि दहला देगी आपका दिल!

खबर तो ये भी आ रही है कि सलमान खान ने अपने सारे शेड्यूल भी कैंसिल कर दिए हैं और वह अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल गए हैं। लेकिन इस खबर को लेकर अभी तक खान परिवार की तरफ से कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं आई है। 90 साल की उम्र में सलीम खान की इस तरीके से तबीयत खराब होना फैंस के लिए काफी चिंताजनक है।

सोशल मीडिया पर भी काफी सारे फैंस सलीम खान की जेल से जल्द तबीयत ठीक होने की कामना करते हुए नजर आ रहे हैं। खबरों के अनुसार बढ़ती हुई उम्र की वजह से सलीम खान को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो रही हैं और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

For Feedback - timeshindnews@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment