John Abraham On Criticism: जॉन अब्राहम बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और अक्सर देखा जाता है कि उन्होंने अभी तक अपनी स्ट्रगल को लेकर कुछ खास बातचीत नहीं की है। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने खुलासा किया कि साल 2000 के आसपास उन्होंने एक आउटसाइडर के तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन तब आउटसाइडर के तौर पर इंडस्ट्री में आने की असलियत क्या थी यह उन्होंने बताया है।
इंडस्ट्री में आने के बाद क्रिटिसिज्म का किया सामना
एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने अपने सफ़र को लेकर बात की और बताया कि उनके लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। एक्टर ने खुलासा किया कि साल 2003 में उन्होंने डेब्यू किया और उसके बाद में काफी ज्यादा क्रिटिसिज्म का भी सामना किया। एक्टर ने बताया कि यह वक्त ऐसा था जहां पर बहुत ही काम एक्टर ऐसे हुआ करते थे जिनके फिल्मी फैमिली कलेक्शन नहीं हों।
शाहरुख और अक्षय को लेकर बोले जॉन
जॉन अब्राहम ने शाहरूख और अक्षय कुमार को लेकर बात करते हुए बताया कि “जब से मैंने अपने करियर की शुरुआत की है शायद इस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मेरी बुराई की गई है। जब मैं साल 2003 में इंडस्ट्री में आया था तो एक कोई भी आउटसाइडर नहीं था। इससे पहले सिर्फ शाहरुख खान और अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर के तौर पर आए थे। लेकिन जितनी बुराई तब मुझे सामना करना पड़ा मेरे वक्त में किसी और को नहीं करना पड़ा।”
जॉन अब्राहम की हुई आलोचना
जॉन अब्राहम ने खुलासा किया कि आज के वक्त में काफी सारे एक्टर्स के मुकाबला उन्होंने अपनी इमेज बनाने के लिए किसी भी पब्लिसिस्ट को हायर नहीं किया। यहां तक की एक्टर ने किसी भी मीडिया की बातों में भरोसा नहीं किया।
जॉन अब्राहम ने खुलासा किया कि “मेरे लिए यह बहुत ही ज्यादा आसान था। मैं एक घोड़े की तरह था जिसकी आंखों पर पूरी तरीके से पट्टी बंधी हुई थी। मैं सिर्फ सामने देख रहा था और उम्मीद नहीं कर रहा था। मैंने कभी भी कोई पब्लिसिटी नहीं करवाई। मैंने मीडिया में अपनी स्टोरी नहीं चलवाई। ऐसा करने पर मैं कमजोर भी पड़ सकता था लेकिन मुझे लगता है कि मेरी ईमानदारी और मैं कहां से आता हूं यह लोग जानते हैं।”
जॉन अब्राहम ने कई सारे बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने और उनके साथ में तुलना होने को लेकर भी बात की। एक्टर ने खुलासा किया कि “सबसे अच्छा तरीका यही होता है कि आप अपने दिमाग को ट्रेन कर लें कि आप कंप्लीट नहीं कर रहे हैं बल्कि कंप्लीमेंट कर रहे हैं। मैं अपने मेल को एक्टर्स के साथ में काफी ज्यादा कंफर्टेबल हो जाता हूं। अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान, वरुण धवन और अभिषेक बच्चन के साथ में भी मैंने काम किया हुआ है। मैंने तो अभिषेक बच्चन को किस भी किया हुआ है।”
अगर हम जॉन अब्राहम के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने गरम मसाला से लेकर दोस्ताना और न्यूयॉर्क जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उनका आखिरी बार तेहरान फिल्म में देखा गया था और इसमें वह स्पेशल ऑफिसर राजीव कुमार का किरदार निभाते हुए नजर आए थे।
Read More: Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में आएगा नज़र?
जॉन अब्राहम का वर्क फ्रंट
जॉन अब्राहम ने हाल ही में गोवा में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया में डॉक्यूमेंट्री ओस्लो: ए टेल ऑफ़ प्रॉमिस का टीजर दिखा दिया है। कई सारी अफवाहें तो ऐसी भी आई थी कि वह राकेश मारिया पर आधारित एक बायोपिक पर काम करने जा रहे हैं। साथ ही फोर्स 3 में भी उनका अहम किरदार देखा जा सकता है लेकिन अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है।





