Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म के अंदर फाल्गुन महीने का बहुत ही खास महत्व माना गया है। इस महीने में पूजा और दान करना बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। वैदिक पंचांग की माने तो फाल्गुन अमावस्या आज यानी की 17 फरवरी को है। साथ ही आज ही के दिन 2026 का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के वक्त पूजा पाठ या फिर खाना पीना नहीं होता है। जानते हैं कि आज सूर्य ग्रहण किस समय होगा और भारत में दिखाई देगा कि नहीं।
भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?
इस बार फाल्गुन अमावस्या पर जो सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है वह बहुत ही खास है। अमावस्या के दिन पर पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने का सदियों से रिवाज चला आ रहा है। यह इसीलिए किया जाता है क्योंकि पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त हो और व्यक्ति की परिवार के सदस्यों पर उनकी कृपा। लेकिन फाल्गुन अमावस्या के दिन पर जो सूर्य ग्रहण होने वाला है वह भारत में नजर नहीं आएगा और इसीलिए यहां पर इसका सूतक भी नहीं माना जाएगा।
किस समय पड़ेगा सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण आज यानी की 17 फरवरी को पड़ेगा। जिसकी शुरुआत 3:26 पर होगी और इसका समापन शाम को 7:57 पर होगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा और इसीलिए यहां पर भी सूतक नहीं माना जाएगा।
Read More: Shraddha Kapoor और Lata Mangeshkar के बीच था ये खास रिश्ता, जानकर हो जाएंगे हैरान
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
- हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण के वक्त भोजन नहीं करने का विधान है। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव खान की चीजों पर पड़ता है तो इसीलिए खान की सभी चीजों में ग्रहण लगने से पहले तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के वक्त घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।
- कैंची से लेकर चाकू और सुई जैसी चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के वक्त पूजा पाठ या फिर कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के समापन के बाद में स्नान करना चाहिए और घर से लेकर मंदिर की भी सफाई करनी चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के समय पर भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले ही सूतक शुरू हो जाता है।





