How To Start A Bottled Water Business: अभी के समय में साफ पानी सिर्फ एक ज़रूरत ही नहीं बन गया है बल्कि एक बहुत ही बड़ी इंडस्ट्री बन चुका है। क्या आपके मन में कभी ये ख्याल आया कि जो पानी हम ₹20 में खरीद लेते हैं, उसके पीछे का पूरा का पूरा बिज़नेस मॉडल कितना बड़ा होता होगा? पानी की बोतल का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस माना जाता है जो कभी भी बंद नहीं हो सकता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि पानी की मांग रोजाना बढ़ती ही चली जा रही है।
अगर आप अपना खुद का बोतल बनाने का ब्रांड शुरु करने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है। ऐसा इसलिए क्यूंकि इसके ज़रिए आज हम आपको बोतल बनाने के बिजनेस (How To Start A Bottled Water Business) के बारे में जीरो से लेकर सक्सेस तक के बारे में बताएंगे।
मार्केट रिसर्च करना है जरूरी (Market Research)
अगर आप किसी भी बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो मार्केट की नब्ज़ को पकड़ना बहुत ज्यादा जरूरी है।
इसके लिए सबसे पहले आपको देखना है कि टारगेट ऑडियंस कौन सी है। इसके लिए आप सबसे पहले यह सोच की क्या आप 20 लीटर के बड़े कैन सप्लाई करेंगे या फिर 500ml/1L की बोतल रिटेल या फिर ट्रैवलर्स के लिए बेचेंगे।
इसके बाद में आपको अपने कंपीटीटर्स पर ध्यान देना है। आपके आसपास के एरिया में बड़े ब्रांड जैसे बिसलेरी या फिर लोकल ब्रांड पहले से ही मौजूद है तो उनकी कीमत चेक करनी है। उसी हिसाब से आप अपने प्रोडक्ट को मार्केट में उतार सकते हैं।
इसके बाद सबसे जरूरी काम है लोकेशन का। पानी की बोतल बनाने का जो प्लांट है वह एक ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां पर पानी का कोई बोर हो या फिर म्युनिसिपल सप्लाई अच्छी हो। साथ ही ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा वहां पर होनी चाहिए।
बिजनेस प्लान तैयार करना जरूरी (Business Plan)
इसके बाद बिजनेस को शुरू करने से पहले उसका प्लान (Drinking Water Business) बनाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप एक सॉलिड प्लान बना लेते हैं तो आपको अपने बिजनेस के लिए बैंक से लोन बहुत आसानी से मिल जाएगा। नीचे हमने आपको सभी जरूरी बातें बता दी है जो आपको अपने बिजनेस प्लान में ऐड करनी है।
सबसे पहले तो आपको इन्वेस्टमेंट देखनी है। अगर आप छोटे स्तर पर शुरू करना चाहते हैं तो आपको 5 से 10 लाख तक का बजट लेकर चलना होगा। लेकिन बड़े स्तर पर करना चाहते हैं तो 20 से 50 लाख (Water Bottling Plant Cost) तक का बजट लेकर चलना पड़ेगा।
अब बात आती है प्रॉफिट मार्जिन की। पानी की जो कीमत है वह बहुत कम होती है। पूरा खेल मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का होता है।
लाइसेंस के बिना नही होगा काम (License)
अब सबसे जरूरी है लाइसेंस। इसीलिए अगर आप पानी का बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो भारत में इसके लिए FSSAI License जरूरी है। इसके अलावा पानी की बोतल के लिए BIS (ISI Mark) Certification चाहिए होता है। इसके बिना आपकी पानी की बोतल नहीं बिकेगी।
अब सबसे ज़रूरी है Pollution Control Board NOC क्योंकि आप नेचुरल रिसोर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
अगर कोई बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो उसके लिए तो जीएसटी रजिस्ट्रेशन चाहिए ही होता है।
अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण है पानी का जो टेस्ट है उसकी रिपोर्ट। आपको पानी की क्वालिटी चेक करने के लिए और टेस्ट करवाना होता है।
सही लोकेशन का करें चुनाव (Location)
अगर आप पानी की बोतल बनाने का बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो आपको कम से कम 1000 से 2000 स्क्वायर फीट की जगह चाहिए होगी। इसको अलग-अलग हिस्सों में बांट देना है। जैसे बोरवेल या फिर टैंक के लिए एक अलग जगह, एक ऐसी अलग जगह बनानी चाहिए जहां पर ROया फिर UV मशीन होगी। बोतल की पैकेजिंग जहां होनी है उसके लिए एक अलग जगह चाहिए। जहां पर माल को तैयार करके रखा जाए उसके लिए एक अलग जगह।
कौन सी मशीन चाहिए होगी? (Machinery)
अब बताती है कि पानी के बिजनेस को करने के लिए आपके प्लांट की जान वहां की मशीनें होगी। पानी को साफ करने के लिए हम नीचे आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं उसके हिसाब से मशीन इस्तेमाल होगी और आपका पानी स्वच्छ होगा।
- RO: पानी के अंदर से गंदगी को मिटाने के लिए RO का इस्तेमाल होगा।
- UV Treatment: बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने के लिए UV ट्रीटमेंट होगा।
- Ozonization: पानी को लंबे वक्त तक फ्रेश रखने के लिए Ozonization होगा।
- Mineral Addition: पानी में जरूरी मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम और पोटेशियम को वापस मिलाने के लिए मिनरल एडिशन होगा।
इस पूरे बिजनेस को सेटअप करने के लिए Water Treatment Plant, Automatic Rinsing, Filling & Capping Machine, Labeling Machine, Bottle Blowing Machine जैसी मशीनों की जरूरत पड़ेगी।
ब्रांडिंग और पैकेजिंग है सबसे जरूरी (Branding And Packaging)
- आपने एक कहावत तो सुनी होगी कि जो दिखता है वही बिकता है। इसीलिए ब्रांडिंग करते वक्त यह याद रखना कि आपका ब्रांड का नाम छोटा और याद रखने लायक होना चाहिए।
- अब सबसे जरूरी है बोतल का डिजाइन तो एक यूनिक शेप बोतल के डिजाइन की चुननी चाहिए जो आपको मार्केट में अलग दिखाए।
- फिर बात आती है लेबल के डिजाइन की तो लेबल पर सारी जरूरी जानकारी जैसे Tds Level, Expiry Date और Isi Mark साफ तौर पर लिखा होना चाहिए।
मार्केटिंग है एक अहम हिस्सा (Marketing)
- अब बात आती है मार्केटिंग की तो पानी बेचना इतना आसान भी नहीं होता है। इसके लिए आपका माल सही वक्त पर और सही जगह पर पहुंच जाना चाहिए।
- इसके लिए सबसे पहले तो आप अपने आसपास के डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ में कांटेक्ट कर सकते हैं। जैसे अपने आसपास जो किरण की शॉप होती है या फिर होलसेलर के साथ में टाई-अप कर सकते हैं।
- B2B Strategy भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए होटल, रेस्टोरेंट से लेकर ऑफिस या फिर हॉस्पिटल के लिए महीने के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट लिया जा सकता है।
- इवेंट या फिर शादियों के लिए बल्क सप्लाई में भी एक बड़ा स्कोप होता है जहां पर अच्छा खासा कॉन्ट्रैक्ट मिल जाता है।
- इसके अलावा अगर आप अपने बिजनेस को डिजिटल पर भी लेकर जाना चाहते हैं तो एक वेबसाइट और गूगल में बिजनेस प्रोफाइल बना सकते हैं। जिससे कि लोग आपको ऑनलाइन भी ढूंढ पाएं।
Read More: Shraddha Kapoor और Lata Mangeshkar के बीच था ये खास रिश्ता, जानकर हो जाएंगे हैरान
क्वालिटी को मेंटेन रखना है जरूरी (Quality Control)
आपको यह सबसे ज्यादा ध्यान रखना है कि पानी की क्वालिटी में बिल्कुल भी चूक नहीं होनी चाहिए वरना आपका लाइसेंस कैंसिल हो सकता है।
- इसके लिए आप हर एक बैच का लैब टेस्ट करें।
- फिल्टर को समय समय पर बदलना चाहिए।
- प्लांट में सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
कितना होता है प्रॉफिट? (Profit & Margin)
अगर आप 1 लीटर की बोतल बनाने बैठेंगे तो पानी, बोतल, लेबल और बिजली सबको मिलकर कीमत ₹4 से ₹5 तक की आ जाती है। लेकिन जब आप डिस्ट्रीब्यूटर को भेजेंगे तो ₹8 से लेकर ₹10 में बेचेंगे। इसके बाद मार्केट में यही बोतल ₹20 की बिकेगी। अगर इस हिसाब से आप हर दिन में 5000 बोतल भी भेज देंगे तो महीने में लाखों का मुनाफा कर पाएंगे।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप पानी की बोतल का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए मेहनत और इन्वेस्टमेंट दोनों चाहिए। लेकिन इसका रिटर्न बहुत ही दमदार मिलता है। अगर आप क्वालिटी और सर्विस दोनों पर ध्यान देंगे तो आपका ब्रांड कुछ ही वक्त में आसमान छूने लगेगा। बस इस बात का ध्यान रखना है कि पानी की हर एक बूंद में भरोसा होना चाहिए।





