EXIM Bank MT Vacancy 2026: EXIM बैंक में 40 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

By
On:
Follow Us

EXIM Bank MT Vacancy 2026: एक्सपोर्ट–इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में 40 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 17 जनवरी 2026 को शुरू हुए थे और 15 फरवरी 2026 को खत्म होंगे। यह भर्ती MBA, फाइनेंस और अकाउंट्स प्रोफेशनल्स के लिए काफी बेहतरीन साबित हो सकती है।

EXIM Bank MT Vacancy 2026 Post Detail

EXIM बैंक भर्ती 2026 जरिए Management Trainee के पदों पर सिलेक्शन होगा। यह ऑल इंडिया लेवल की भर्ती है। इसमें जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको भारत और विदेश में स्थित EXIM बैंक ऑफिस में पोस्टिंग मिल सकती है।

जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको पहले एक साल के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद में उनको Junior Management Scale-I में डिप्टी मैनेजर के पद के लिए परमानेंट नौकरी मिल जाएगी। यह बैंकिंग सेक्टर की सबसे बेहतरीन नौकरियों में से एक मानी जाती है।

इस भर्ती के लिए 40 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें जनरल वालों के लिए 19 पद है। ओबीसी के लिए 10 पद है। अनुसूचित जाति के लिए 5 पद है और अनुसूचित जनजाति के लिए 3 पद तय किए गए हैं। इसके अलावा आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए 3 पद आरक्षित किए गए हैं। एक पद श्रवण बाधित दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है।

EXIM Bank MT Vacancy 2026 Education Qualification

EXIM बैंक MT भर्ती 2026 के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवार के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 3 साल की फुल टाइम ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। जिसमें कम से कम 60% अंक होने अनिवार्य हैं। Finance, International Business या Foreign Trade में MBA, PGDBA, PGDBM या MMS की 2 वर्षीय फुल-टाइम डिग्री होना अनिवार्य है। इसमें कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

Chartered Accountant भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने प्रोफेशनल परीक्षा पास की हो या फिर जॉइनिंग के वक्त ICAI की सदस्यता हो। जिन भी उम्मीदवारों ने जनवरी 2026 में अपनी अंतिम परीक्षा दी है और उनका रिजल्ट 1 जून 2026 तक आएगा वह भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

EXIM Bank MT Vacancy 2026 Age Criteria

इस भर्ती में आयु सीमा की बात करें तो आपको बता दें कि कम से कम 21 साल की आयु होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 28 साल की आयु निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 5 साल की आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा ओबीसी को 3 साल की और विकलांग उम्मीदवार को 10 से 15 साल की आयु सीमा में छूट मिलेगी।

EXIM Bank MT Vacancy 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस की बात करें तो जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹600 ते की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और विकलांग के अलावा महिलाओं के लिए ₹100 एप्लीकेशन फीस तय हुई है।

EXIM Bank MT Vacancy 2026 Selection Process

EXIM बैंक MT भर्ती 2026 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस दो चरणों में होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। जो फरवरी 2026 में हो सकती है। यह परीक्षा डिस्क्रिप्टिव होगी और इसमें फाइनेंशियल स्टेटमेंट एनालिसिस तथा प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें 2 घंटे 30 मिनट मिलेंगे।

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे उनको दूसरे चरण में पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू मुंबई या फिर नई दिल्ली में हो सकता है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को मिलाकर ही सिलेक्शन होगा।

EXIM Bank MT Vacancy 2026 Salary Details

इस भर्ती के लिए सैलरी की बात करें तो जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको ट्रेनिंग के दौरान ₹65000 हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। 1 साल की ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद में उनका डिप्टी मैनेजर के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा।

डिप्टी मैनेजर के पद के लिए उम्मीदवारों को ₹48,480 से शुरू होकर ₹85,920 तक सैलरी मिल जाती है। साथ ही DA, HRA या बैंक आवास, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, LTC, मेडिकल सुविधाएं और रियायती दरों पर लोन जैसे सुविधा भी प्राप्त हो जाती हैं। साल का पैकेज तकरीबन 17 से 18 लाख का हो जाता है।

EXIM Bank MT Vacancy 2026 Service Bond

इस भर्ती में जिन भी उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उनको ₹3 लाख का सर्विस बॉन्ड भी भरना पड़ेगा। उनको 1 साल मैनेजमेंट ट्रेनिंग के तौर पर और उसके बाद में काम से कम 5 साल तक डिप्टी मैनेजर के तौर पर बैंक को सेवा देनी होगी।

Read More: NCERT Academic Position Vacancy 2026: NCERT द्वारा निकली 117 अकादमिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

EXIM Bank MT Vacancy 2026 Apply Online

  1. EXIM बैंक MT भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने नीचे दे दिया है।
  2. वहां “Apply Online” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है।
  3. फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना है जिसमें अपनी सारी डिटेल अच्छे से भर देनी है।
  4. इसके बाद मांगी गई जरूरी डॉक्यूमेंट सबमिट कर देने हैं।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर देना है।
  6. आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए अपने पास में संभाल कर रखें।

EXIM Bank MT Vacancy 2026 Important Documents

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मार्कशीट
  • नई तस्वीर
  • सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • इमेल आईडी

EXIM Bank MT Vacancy 2026 Official Website

Start Date Of Apply: 17 जनवरी, 2026

Last Date Of Apply: 15 फ़रवरी, 2026

Official Notification : यहां से डाउनलोड करें

Official Link : यहां पर क्लिक करें

आपको सरकारी और गैर सरकारी भर्तियों, रिजल्ट, सिलेबस, एडमिट कार्ड और नई सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर अपडेट सीधे ऑफिशियल नोटिस के आधार पर देने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं है, बल्कि आपको सबसे पहले और स्टीक जानकारी देना है। इसलिए सम्पूर्ण जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट TimesHind.in को विजिट करते रहें।

For Feedback - timeshindnews@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment