CCTV Camera In Phone: अभी के वक्त में लोग नया फोन ले लेते हैं और पुराने स्मार्टफोन को बेच देते हैं या यूँही पटक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका पुराना फोन भी बहुत काम आ सकता है। थोड़ी सी स्मार्टनेस के साथ और कुछ आसान स्टेप्स के साथ आप अपने पुराने फोन को एक मिनी CCTV कैमरे में तब्दील कर सकते हैं।
इसके लिए आपको किसी भी बड़े-बड़े सेटअप की कोई जरूरत नहीं होगी। ना ही आपको इसके लिए कोई टेक्निकल जानकारी चाहिए होगी। बस इसके लिए आपको इंटरनेट, दो फोन और एक एप्लीकेशन चाहिए होगी। इसके बाद आप कुछ ही मिनट के अंदर अपने घर या दुकान पर लाइव कैमरा लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे?
दो मोबाइल से कर सकते हैं ये काम
अगर आप इस पूरे सेटअप को करना चाहते हैं तो आपको दो मोबाइल फोन की जरूरत होगी। पहले आपका जो पुराना मोबाइल होगा उसको कैमरे की तरह इस्तेमाल करना है। दूसरा मोबाइल रोज के इस्तेमाल में जहां पर आप लाइव वीडियो देख पाएंगे। पुराने फोन को ऐसी जगह पर रखना है जहां पर आप निगरानी करना चाहते हैं। जैसे अपने मुख्य द्वार, बालकनी या फिर स्टोर रूम के पास। लेकिन ध्यान रखना कि वहां पर अच्छा इंटरनेट और चार्जिंग पॉइंट होना चाहिए। जिससे कि फोन लगातार चल सके। फोन को इस तरीके से सेट करना है कि ज्यादा से ज्यादा एरिया कवर हो जाए आप चाहे तो स्टैंड या फिर ट्राइपॉड भी ले सकते हैं।
इस ऐप को करें डाउनलोड
इसके बाद में अब दोनों मोबाइल फोन में एक सिक्योरिटी कैमरा एप्लीकेशन डाउनलोड करनी है। इसके लिए आपको हमेशा अच्छे रिव्यू और ज्यादा डाउनलोड वाले एप्लीकेशन का चुनाव करना है। ऐसे एप्लीकेशन ज्यादातर लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, मोशन डिटेक्शन और क्लाउड या फिर लोकल सेविंग जैसे फीचर्स दे देते हैं।
एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद में एक अकाउंट बनाना है। एक ही अकाउंट को दोनों मोबाइल फोन में लॉगिन करना है। जिससे कि दोनों डिवाइस आपस में कनेक्ट हो जाएं। डाउनलोड करते वक्त एप्लीकेशन की परमिशन का भी ध्यान दें। कैमरा फोन से लेकर माइक्रोफोन और नोटिफिकेशन वाली परमिशन दे। इसके बाद आपका फोन CCTV कैमरा जैसे काम करने लगेगा।
कैसे बनाएं फ़ोन को CCTV?
एप्लीकेशन को इंस्टॉल करने के बाद में अपने पुराने फोन को कैमरा डिवाइस और नए फोन को वीडियो डिवाइस के तौर पर चुनाव करें। एप्लीकेशन में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और दोनों फोन को पेयर कर दें। इसके बाद कुछ ही सेकंड के अंदर पुराने फोन का कैमरा नए फोन की स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।
Read More: भारत में अब सिर्फ ऐसे हीरे को ही कहा जाएगा Real Diamond, नहीं होगी धांधलेबाजी!
इसके बाद एक बार चल कर हाथ हिलाकर या फिर लाइट बंद करके टेस्ट कर सकते हैं की वीडियो सही से चल रहा है या नहीं। इसके बाद में मोशन डिटेक्शन ऑन रखना है और जिसके चलते हलचल होते ही नोटिफिकेशन मिल जाएगा। जरूरत होती है तो वीडियो रिकॉर्डिंग और सेविंग का भी ऑप्शन सेट कर सकते हैं।





