Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal: अंजलि अरोड़ा इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। अंजलि अरोड़ा को कच्चा बादाम गर्ल के नाम से भी जाना जाता है और वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस भी है। लेकिन इस समय उनके फेमस होने का कुछ और कारण है।
अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड हुए गिरफ्तार
दरअसल हाल ही में खबर सामने आई की अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड यानी कि आकाश संसनवाल को मेरठ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिसके बाद में सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा तहलका मच गया। इसके बाद लगातार अंजलि अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड आकाश का नाम ट्रेंड हो रहा है।
हालांकि कुछ वक्त पहले से अंजलि अरोड़ा और आकाश की शादी की खबरें काफी ज्यादा चल रही थी। लेकिन अब हाल ही में आकाश की गिरफ्तारी की खबर सेफ फ्रेंड्स काफी ज्यादा हैरान हो चुके हैं और काफी सारे लोग तो यह भी जानना चाहते हैं कि आकाश कौन है?
कौन हैं आकाश संसनवाल?
आकाश संसनवाल की बात करें तो आपको बता दें कि वह सिर्फ अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड ही नहीं बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी रखते हैं। वह खुद भी एक डिजिटल क्रिएटर है और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।
आकाश संसनवाल दिल्ली के किशनगढ़ के कटवारिया सराय के रहने वाले हैं। डिजिटल क्रिएटर होने के साथ-साथ वह राजनीति से भी जुड़े हुए हैं। उनका खुद का एक बीजेपी नाम का सोशल मीडिया अकाउंट भी है जो वह मैनेज करते हैं।
2021 में हुई थी रिश्ते की शुरुआत
आकाश संसनवाल बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं जो उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से साफ पता चलता है। अंजलि अरोड़ा और आकाश ने ऑफिशियल तौर पर साल 2021 में अपना रिश्ता कंफर्म किया था। तब आकाश के जन्मदिन पर अंजलि अरोड़ा द्वारा बहुत ही ग्रैंड पार्टी भी दी गई थी जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।
Read More: Aditi Govitrikar: इस हसीना की आंखों के कारण लोगों ने उड़ाया मज़ाक़, छलका दर्द
बुरे वक़्त में आकाश ने दिया अंजलि का साथ
सोशल मीडिया के जरिए यह साफ पता चलता है कि आकाश और अंजलि एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले अंजलि अरोड़ा का एक एमएमएस वीडियो भी लीक हुआ था जिसके बाद में उनकी काफी आलोचना हुई थी। लेकिन इतनी बदनामी के बावजूद भी आकाश में अंजली का साथ नहीं छोड़ा। लेकिन अब जब से आकाश खुद गिरफ्तार हुए हैं तभी से काफी सुर्खियों में है।





