Moong Dal Cheela Recipe: अगर आप सुबह जल्दी काम पर निकल जाते हैं या फिर आपके बच्चे सुबह जल्दी स्कूल जाते हैं तो सुबह इतनी जल्दी-जल्दी नाश्ता और खाना बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इसीलिए आप चाहते हैं कि सुबह नाश्ते में थोड़ा हल्का और पौष्टिक नाश्ता बन जिससे कि पेट भी भर जाए तो आज हम आपको मूंग दाल के चीले की रेसिपी बताने वाले हैं। जो बहुत ही ज्यादा आसान है। इस हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट से न सिर्फ आपका वजन कंट्रोल रहेगा बल्कि एनर्जी भी बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं बहुत ही आसान सी मूंग दाल चीले की रेसिपी।
Moong Dal Cheela Recipe Ingredients
- 1 कप 4–5 घंटे भिगोई हुई पीली मूंग दाल
- 1 हरी मिर्च
- 1 इंच टुकड़ा अदरक
- ½ छोटी चम्मच जीरा
- ¼ छोटी चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- आवश्यकता अनुसार पानी
- चीला सेंकने के लिए तेल
- बारीक कटा प्याज़ या गाजर
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
Read More: भरी महफ़िल में Pawan Singh का फूटा गुस्सा, एक्टर का ऐसा रूप देख लोग बोले- ‘बाप रे बाप…’
Moong Dal Cheela Recipe
- सबसे पहले तो आपको भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल लेना है.
- इसके बाद में दाल के मिक्सर में अदरक, हरी मिर्च थोड़ा सा पानी डालकर उसको मुलायम तरीके से पीस लेना है।
- इसके बाद में जो घोल बनेगा उसमें जीरा, हल्दी, नमक, हरा धनिया और कटी हुई सब्जियां मिक्स कर लेनी है।
- नॉन स्टिक तवा गरम कर लेना है और उस पर हल्का सा तेल लगाना है।
- एक चम्मच में फिर घोल को डालकर बहुत ही हल्के हाथ से गोल आकार में फैलाना है।
- इसके बाद में चीले को मध्यम आंच पर अच्छे से सेक लेना है।
- इसके बाद में आपका गरमा गरम मूंग दाल का चीला तैयार हो जाएगा और आप इसको दही, टोमेटो सॉस या फिर आप जिससे भी खाना चाहें खा सकते हैं।





