भरी महफ़िल में Pawan Singh का फूटा गुस्सा, एक्टर का ऐसा रूप देख लोग बोले- ‘बाप रे बाप…’

By
On:
Follow Us

Pawan Singh Angry At Party: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाते हैं और आपको बता दें कि उनका जलवा हर तरफ देखने के लिए मिलता है। जब भी पवन सिंह किसी इवेंट में हिस्सा लेते हैं वहां पर भी धमाल मच जाता है। अक्षय पवन सिंह को लेकर कोई ना कोई बड़ी खबर भी सामने आती रहती है।

लेकिन इसी बीच मंगलवार के दिन पवन सिंह अपने एक दोस्त गुंजन सिंह की पार्टी में गए थे। जहां पर उनके साथ में उनकी मां और हीरोइन महिमा सिंह भी गई थी। इस दौरान पवन ने दोस्त की बर्थडे पार्टी में अपने हिट सॉन्ग राजा जी पर ठुमके लगा दिए और दोनों की धमाकेदार केमिस्ट्री भी देखने को मिली।

डांस और सिंगिंग से पवन ने जमाया रंग

इस पार्टी का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें पवन सिंह पार्टी में मस्ती मजाक के मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस दौरान सिर्फ डांस ही नहीं किया बल्कि गाना भी गाया।

पवन सिंह के बदले मिजाज

लेकिन इस पार्टी में हंगामा तब मजाक जब अचानक से पवन सिंह को बहुत ज्यादा गुस्सा आ गया था। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि किसी शख्स के कमेंट पर पवन सिंह भड़क गए। उन्होंने गुस्से में कहा कि बहुत सालों के बाद में आज मेरा मन किया है, मिजाज हुआ है कि ना मैं कुछ सुनूंगा।

Read More: Elvish Yadav ने संस्कारों के चलते ठुकराया बोल्ड सीन, बोले- मैं नहीं चाहता कि…

गुस्से में नज़र आए पवन सिंह

सिर्फ इतना ही बोलकर पवन सिंह उस शख्स की तरफ गुस्से में आगे बढ़ते गए और तब उनकी टीम और सिक्योरिटी ने उनको रोक कर शांत करवा दिया। वैसे तो पवन सिंह को उनकी पर्सनैलिटी के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और वह बहुत ही कम पब्लिक के बीच में गुस्सा करते हैं। लेकिन इस बार उनका यह रूप देखकर पब्लिक भी हैरान थी।

For Feedback - timeshindnews@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment