Elvish Yadav Once Rejected Bold Scene: एल्विश यादव को आज के समय में कौन नहीं जानता है। जिस लड़के ने बहुत ही छोटी सी उम्र में यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत की थी वह आज के वक्त में एंटरटेनमेंट की दुनिया का बहुत बड़ा नाम बन चुका है। 28 साल की उम्र में ही एल्विश ने काफी अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है।
बिग बॉस जीतने के बाद छुई बुलंदियां
एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बनने के बाद में काफी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की और अभी के वक्त में वह रियलिटी शोज से लेकर सीरीज की दुनिया में भी अच्छा खासा नाम कमाते हुए नजर आ रहे हैं।
संस्कारों को नहीं भूले एल्विश
लेकिन सबसे बढ़िया बात तो यही है कि ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के बावजूद भी एल्विश यादव ने अपनी संस्कृति या फिर संस्कार भूले नहीं। दरअसल आपको बताते चलें कि उन्होंने लाफ्टर शेफ की शूटिंग के वक्त दिल्ली से मुंबई ट्रैवल किया।
Read More: 29 साल की इस हसीना ने की गुपचुप सगाई, तस्वीरें शेयर कर मंगेतर पर लुटाया प्यार
एल्विश ने बोल्ड सीन करने से किया इनकार
एल्विश यादव ने बताया कि वह चाहे तो मुंबई में भी घर ले सकते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि वह अपने माता-पिता से अलग नहीं रहना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने अपने पॉडकास्ट में यह भी बताया कि उन्हें एक शो ऐसा भी ऑफर हुआ था जिसमें बोल्ड सीन करना था लेकिन इसके लिए उन्होंने साफ इनकार कर दिया।
अविका गौर और उनके पति मिलिंद चंदवानी के साथ में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान एल्विश यादव ने खुलासा किया कि “मैंने बोल्ड सीन करने से इनकार कर दिया। मुझे यह सब नहीं होगा। मैं ऐसा नहीं चाहता हूं कि मैं कुछ ऐसा करूं जो मेरे माता-पिता नहीं देख पाएं।”





