Srishti Jain Announced Her Engagement: ‘गंगा माई की बेटियां’ सीरियल काफी ज्यादा मशहूर हुआ था और आपको बता दे कि इस शो में सृष्टि जैन ने अहम भूमिका निभाई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब वह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए जा रही है जिसको लेकर वह काफी एक्साइटेड है।
टीवी की ये हसीना करने जा रही शादी
दरअसल सृष्टि जैन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड श्रेय गुप्ता के साथ में सगाई कर ली है। सृष्टि ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर की और अपने फैन्स के साथ में गुड न्यूज़ भी शेयर की है। उन्होंने अपनी और अपने बॉयफ्रेंड के साथ में तस्वीरों को शेयर किया है।
दरअसल आपको बताते चलें कि सृष्टि जैन की सगाई बहुत ही इंटिमेट तौर पर हुई है और उसमें सिर्फ परिवार वालों से लेकर करीबी लोग ही शामिल हुए। सगाई की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सृष्टि को उनके मंगेतर श्रेय बहुत ही प्यार से किस करते हुए नजर आए।
एक दूसरे के साथ रोमांटिक हुए सृष्टि और श्रेय
तस्वीरों में सृष्टि और श्रेय दोनों को ही एक दूजे की बाहों में डूबे हुए देखा गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक दूसरे के लिए उनका प्यार काफी ज्यादा देखने को मिलता है। दोनों ने एक दूसरे के साथ में बहुत ही रोमांटिक तस्वीरों को खिंचवाया।
तस्वीरों के साथ शेयर किया स्पेशल नोट
सृष्टि ने सगाई की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “इसी प्लेटफार्म पर हमारी इस कहानी की शुरुआत हुई थी। इसीलिए अब हम यहीं पर अपने जीवन भर के साथ का ऐलान कर रहे हैं।”
Read More: Govinda के अफेयर्स पर भड़की Sunita Ahuja, बोलीं- मेरा गुस्सा…
शादी का इंतजार नहीं कर पा रही सृष्टि
सृष्टि जैन की उम्र 29 साल की है और उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए आगे लिखा कि “आपसे शादी करने का मैं इंतजार नहीं कर पा रही हूं और मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।” अब लगातार एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस खूब बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।





