Rajasthan LDC Vacancy 2026: राजस्थान एलडीसी ने 10,644 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, झट से कर दें अप्लाई!

By
On:
Follow Us

Rajasthan LDC Vacancy 2026: राजस्थान LDC वैकेंसी का 10644 पदों पर नोटिफिकेशन रिलीज किया जा चुका है। 15 जनवरी 2026 से लेकर 13 फरवरी 2026 तक इसके लिए फॉर्म भी भरे जाएंगे जो ऑनलाइन माध्यम से आवेदक होंगे। राजस्थान LDC परीक्षा 5 जुलाई और 6 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Post Detail

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से LDC की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। जिसकी भर्ती 10644 पदों पर होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन तौर पर किए जाएंगे। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

राजस्थान LDC की भर्ती के लिए सीनियर सेकेंडरी स्तर सम्मान पात्रता परीक्षा के आधार पर ही परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए योग्यता 12वीं पास रखी गई है।

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Age Limit

राजस्थान LDC वैकेंसी के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष की होनी चाहिए और अधिकतम 40 वर्ष की होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर ही की जाएगी। अन्य वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Application Fees

राजस्थान LDC भर्ती में सामान्य वर्ग और राजस्थान राज्य से बाहर के लोगों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 का रहेगा। राजस्थान के राज्य में रहने वाले अन्य पिछड़े वर्ग, अति पिछड़े वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोरी के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क ₹400 निर्धारित किया गया है। दिव्यांग जनों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है।

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Education Qualification

राजस्थान LDC भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अगर हम शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास में RSCIT या फिर समकक्ष डिप्लोमा भी होना जरूरी है। साथ ही CET 12th लेवल परीक्षा 2024 में भी उत्तीर्ण होना अनिवार्य बताया गया है।

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Selection Process

राजस्थान LDC भर्ती के लिए उम्मीदवारों का लिखित पेपर होगा और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा। इसके बाद में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। तभी जाकर उम्मीदवारों की जॉइनिंग होगी।

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Apply Process

राजस्थान LDC भर्ती में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। हमने नीचे आपको ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक दे दी है जब आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो डायरेक्ट आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

आपको इस फॉर्म में अपनी सारी जानकारी सही-सही से भर देनी है। इसके बाद में आपको अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे पासपोर्ट साइज की तस्वीर और सिग्नेचर अपलोड करने हैं। सबमिट पर क्लिक कर देना है और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लेना है।

Read More: RBI Office Attendant Vacancy 2026: आरबीआई ने ऑफिस अटेंडेंट के लिए निकाली 572 भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Official Website

आवेदन की प्रारम्भ तिथि : 15 जनवरी, 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 13 फ़रवरी, 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन : यहां से डाउनलोड करें

आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक : यहां पर क्लिक करें

For Feedback - timeshindnews@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment